ओमप्रकाश गुप्ता बने झारखंड किकबॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष, खेल जगत में उत्साह

Location: Garhwa

गढ़वा :झारखंड राज्य किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस श्री बी. सी. ठाकुर ने 21 मार्च 2025 को एक पत्र जारी कर ओमप्रकाश गुप्ता को संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने श्री गुप्ता के खेल के प्रति समर्पण, नेतृत्व क्षमता और संगठन कौशल की सराहना करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें सही व्यक्ति को सौंपी गई है।

श्री ठाकुर ने विश्वास जताया कि ओमप्रकाश गुप्ता झारखंड में किकबॉक्सिंग के विकास को नई दिशा देंगे और खिलाड़ियों के हित में बेहतर कार्य करेंगे।

उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने खुशी जताई और श्री गुप्ता को शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक राकेश पाल, अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, महासचिव आलोक मिश्रा, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, गढ़वा जिला किकबॉक्सिंग संघ के संरक्षक संजय कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष जेबी थापा, डॉ. दिनेश कुमार, अरविंद दुबे, प्रभात तिवारी, रमाशंकर सिंह सहित कई खेल प्रेमी शामिल रहे।

इसकी जानकारी गढ़वा जिला किकबॉक्सिंग संघ के सचिव मनोज संसाई ने दी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!