Location: Garhwa
गढ़वा : झामुमो केंद्रीय समिति ने बुधवार को विभिन्न वर्ग संगठन की जिला समितियों का गठन किया। जारी पत्र के अनुसार क्रीड़ा मोर्चा जिला समिति में ओमप्रकाश गुप्ता को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सचिव पद पर शादाब खान, उपाध्यक्ष पद पर इंद्रदेव सिंह खरवार और कोषाध्यक्ष पद पर आजाद अंसारी को मनोनीत किया गया है।
अध्यक्ष बनाए जाने पर ओमप्रकाश गुप्ता ने झामुमो केंद्रीय समिति, केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, केंद्रीय समिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला सचिव सहित सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
उनके अध्यक्ष बनने पर विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।














