एसडीओ के नेतृत्व में ईंट भट्ठों की सघन जांच, बाल श्रम और अनियमितताओं पर कार्रवाई

Location: Garhwa

गढ़वा। उपायुक्त श्री शेखर जमुआर के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा ईंट भट्टों की सघन जांच की गई। इस जांच दल में संजय कुमार के अलावा श्रम अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी शामिल थे।

पहले दिन तिलदाग क्षेत्र में हुई जांच संयुक्त जांच दल ने पहले दिन तिलदाग के आसपास के इलाकों में चल रहे चार भट्ठों की जांच की। इनमें से तीन भट्टे बोंगासी इलाके में चल रहे थे जबकि एक भट्ठा बनपुरवा इलाके का था।

बाल श्रम के प्रमाण मिले, प्राथमिकी का निर्देश बोंगासी में चल रहे एक ईंट भट्ठे पर बच्चों को काम करते हुए पाया गया। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने अविलंब प्राथमिकी दर्ज कराने और अग्रेतर कार्रवाई करने के लिए श्रम अधीक्षक तथा डीसीपीओ को निर्देश दिया।

अनुमन्य क्षमता से अधिक ईंटों के निर्माण पर जुर्माने का निर्देश बनपुरवा के एक भट्ठे में अनुमन्य क्षमता से अधिक ईंटों का निर्माण होता पाया गया। इस पर अतिरिक्त मात्रा का वास्तविक आकलन कर आवश्यक कार्रवाई के साथ-साथ भट्ठा मालिक पर जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई।

कोयला आपूर्ति के परिवहन चालान की जांच एक ईंट भट्ठे में ट्रक से कोयला अनलोड होते हुए पाया गया। अधिकारियों ने कोयला परिवहन से संबंधित चालान और अन्य दस्तावेजों की जांच की और मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी मिल रही है या नहीं, इसकी भी पड़ताल की।

कार्रवाई जारी रहेगी अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि ईंट भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और सप्ताह में एक दिन पूरे जांच दल द्वारा संयुक्त जांच की जाएगी। उन्होंने ईंट भट्ठा मालिकों को सख्त चेतावनी दी है कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा अवैध भट्ठों को कठोर कार्रवाई का सामना करना होगा।

इस जांच में राजू तिवारी, सोनू तिवारी, सुभाष दुबे और चुनमुन दुबे के भट्ठों की भी जांच की गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!