एसडीएम ने अनाधिकृत तौर से भंडारित 100 बोरी यूरिया पकड़ा

Location: Garhwa

डीएओ तथा सीओ को अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश

गढ़वा। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार शाम गढ़वा प्रखंड के प्रतापपुर गांव में असलम अंसारी नामक व्यक्ति की दुकान में 100 बोरी यूरिया पकड़ा। एसडीएम की पूछताछ में न तो उक्त व्यक्ति ने इस खाद के स्रोत के बारे में बताया और न ही खाद्द बिक्री के लिए आवश्यक कोई वैध लाइसेंस दिखाया। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि इस व्यक्ति के पास किसी प्रकार का कोई लाइसेंस नहीं है। एक तरफ क्षेत्र भर में खाद की मारामारी और दूसरी तरफ इस प्रकार से भंडारित यूरिया के मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने उक्त दुकान को मौके पर ही बंद कराते हुए अग्रेतर कार्रवाई हेतु अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया। संजय कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के तमाम ऐसे व्यवसाईयों को सख्त हिदायत दी कि खाद उर्वरक आदि वस्तुएं अनिवार्य सेवाओं के दायरे में आते हैं इसलिए इनकी कालाबाजारी या अवैध भंडारण करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि जांच के उपरांत उस स्रोत पर भी कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने इस इस व्यक्ति को इतनी बड़ी मात्रा में अनाधिकृत तौर से खाद उपलब्ध करवाया। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर खाद वितरण में पूरी पारदर्शिता लाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार कड़ी चौकसी बरती जा रही है। कार्रवाई के दौरान दौरान कंचन प्रसाद, रविंद्र पासवान, अनिल कुमार, प्रिंस दास, रमेश कुमार आदि शामिल रहे। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!