एसडीएम ने तीन सरकारी विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

Location: Garhwa

रेजो तथा लखेया में एसडीएम ने स्वयं भोजन कर मिड डे मील की गुणवत्ता जांची, दिये आवश्यक निर्देश

गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने क्षेत्र के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ आयोजित शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में भाग लिया तथा अभिभावकों से विद्यालयी व्यवस्था पर प्रत्यक्ष फीडबैक लिया।
एसडीएम ने स्कूली बच्चों से संवाद स्थापित कर उनकी पढ़ाई-लिखाई एवं अन्य शैक्षणेत्तर गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में मिड-डे मील योजना की भी गहन जांच की गई। दो विद्यालयों में एसडीएम ने स्वयं बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्ता की जांच की।

रेजो मध्य विद्यालय में निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील मेन्यू के अनुरूप हरी सब्ज़ी न परोसे जाने पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की तथा भविष्य में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया।

एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता एवं बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक गण, छात्र छात्राएं तथा स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!