एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में खेल प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया उत्साह

Location: Meral

मेराल। बंका रोड स्थित एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विद्यार्थियों के बीच बॉक्सिंग, शतरंज, कैरम सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का संचालन खेल प्रशिक्षक आरपी तिवारी एवं अन्य शिक्षकों की देखरेख में किया गया। खेलों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने कहा कि वर्तमान दौर में खेल के माध्यम से खिलाड़ियों का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक विकास संभव है। खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और प्रसिद्धि दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि खेल आज विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका है और इसके माध्यम से प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से खेलों में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा को निखारकर बेहतर उपलब्धि हासिल करने की अपील की।
मौके पर शिक्षक सूर्यप्रकाश, राहुल कुमार, संजय ठाकुर, दुर्गेश राम, पंकज चौधरी, नेहा कुमारी सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा, इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका और बीपी डीएवी बने चैंपियन

    कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा, इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका और बीपी डीएवी बने चैंपियन

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर का श्रावणी महोत्सव शोभायात्रा के साथ संपन्न

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर का श्रावणी महोत्सव शोभायात्रा के साथ संपन्न

    दिनेश कुमार की पहल से जयनगरा व हेमराजी में बिजली आपूर्ति बहाल

    दिनेश कुमार की पहल से जयनगरा व हेमराजी में बिजली आपूर्ति बहाल

    एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में खेल प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया उत्साह

    एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में खेल प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया उत्साह

    मेराल थाना प्रभारी पर अवैध वसूली और आय से अधिक संपत्ति के आरोप, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने गृह मंत्रालय से स्वतंत्र जांच की मांग की

    मेराल थाना प्रभारी पर अवैध वसूली और आय से अधिक संपत्ति के आरोप, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने गृह मंत्रालय से स्वतंत्र जांच की मांग की

    रंका में सड़क दुर्घटना के रूप में दर्ज श्रीकांत रवि की मौत का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी समेत तीन

    रंका में सड़क दुर्घटना के रूप में दर्ज श्रीकांत रवि की मौत का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी समेत तीन
    error: Content is protected !!