Location: Manjhiaon
मझिआंव प्रतिनिधि। मझिआंव स्थित एल.के. पब्लिक स्कूल मझिआंव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया तथा अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम वितरित कर की गई। इसके बाद आयोजित संगोष्ठी में स्कूल के निदेशक ललन शाह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल के देश का भविष्य हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे प्रतिदिन सुबह-शाम कम से कम एक-एक घंटे बच्चों के साथ बैठकर पढ़ाई में सहयोग करें।
उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के लिए भी प्रेरित करना जरूरी है, क्योंकि खेल के माध्यम से भी बच्चे अपने भविष्य को ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं और जिला, राज्य व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने बच्चों को बुरी संगति, मोबाइल के अत्यधिक उपयोग, नशापान और गलत आदतों से दूर रखने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित हो











