एक पेड़ मां के नाम – से गूंजा स्कूल परिसर, पर्यावरण और मातृत्व को मिला भावनात्मक स्पर्श

Location: Garhwa

गढ़वा :  जीएन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जोड़ना था। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ भी ली।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्यालय निदेशक सह शिक्षाविद मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह प्रकृति और मातृत्व के बीच गहरे संबंध को उजागर करने वाला विचार है। जिस तरह मां जीवन देती है, उसी तरह पेड़ भी हमें प्राणवायु देते हैं। जब कोई युवा अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाता है, तो वह मां के स्नेह, त्याग और ममता को धरती पर जीवित रखने का प्रयास करता है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान भावनात्मक जुड़ाव के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सशक्त कदम है। पेड़ न केवल छाया और ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य भी सुनिश्चित करते हैं।

कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संकल्प लिया कि वे हर वर्ष एक पेड़ अवश्य लगाएंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में खुर्शीद आलम, वीरेंद्र शाह, मुकेश भारती, विकास कुमार, नीरा शर्मा, नीलम कुमारी, रागिनी कुमारी, शिवानी, ऋषभ श्रीवास्तव, पूजा प्रकाश सहित सभी शिक्षकों और स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!