मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर बस स्टैंड में सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी युवा समाज के मारुति नंदन सोनी ने दी है। कार्यक्रम के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन भी सौंपा गया है।
धरना का मुख्य उद्देश्य नगर पंचायत क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को उठाना है, जिनमें पीने के पानी की कमी, नियमित साफ-सफाई का अभाव, युवाओं में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे शामिल हैं। आयोजनकर्ताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण और नियमों के तहत किया जाएगा।
इस संबंध में आवेदन की प्रतिलिपि कार्यपालक पदाधिकारी, थाना प्रभारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी भेजी गई है। साथ ही, क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण
Location: Shree banshidhar nagar बंशीधर नगर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित…











