पद्मश्री आशा भोसले के निधन पर शोक सभा आयोजित

Location: Garhwa


संगीत कला महाविद्यालय में स्वरों की मलिका, गायिकी की जादूगरनी पद्मश्री आशा भोसले जी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगीत के सभी छात्र-छात्राएं, कलाकार एवं कला प्रेमियों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी ने कहा कि आशा भोसले जी एक युग की संगीत धड़कन थीं। उनके निधन से स्वर्णिम संगीत युग का अंत हो गया। उन्होंने लगभग 80 वर्षों तक अपने स्वरों से संगीत की बगिया को रंग-बिरंगे गीतों से सजाया, जिसकी खुशबू भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में फैली। उनके गीत सदियों तक फिजाओं में गूंजते रहेंगे।
मेलोडी ग्रुप के निदेशक दया शंकर गुप्ता ने कहा कि आशा ताई इस सदी की महान गायिका थीं। उन्होंने मात्र 12 वर्ष की उम्र में ही फिल्मी जगत में अपने गायन की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने शास्त्रीय, आधुनिक, भजन, क़व्वाली एवं लोकगीत सहित लगभग 22 भाषाओं में 12 हजार से अधिक गीत गाए। उनके गीतों के कारण आज भी कलाकार अपनी गायिकी को जीवित रखे हुए हैं। उनका मानना था कि इस सदी में उनकी जैसी मखमली आवाज मिलना कठिन है।
विजय प्रताप देव ने भावुक होकर कहा, “अभी न जाओ छोड़ कर, कि दिल अभी भरा नहीं।” उन्होंने बताया कि मां सरस्वती की दो अनमोल पुत्रियां लता मंगेशकर और आशा भोसले के साथ संगीत के स्वर्णिम काल की शुरुआत हुई थी, और अब उनके निधन से वह युग समाप्त हो गया।
वरिष्ठ कलाकार गोपाल प्रसाद कश्यप ने कहा कि आशा ताई एक महान गायिका ही नहीं, बल्कि एक महान व्यक्तित्व भी थीं। उनका संगीत एक अथाह समंदर की तरह है, जिसका न आदि है और न अंत। वे हमेशा हम सभी के दिलों में जीवित रहेंगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगीत के छात्र-छात्राएं एवं वरिष्ठ कलाकार उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!