उपायुक्त की अध्यक्षता में तंबाकू निषेध, योग दिवस, एससी/एसटी अधिनियम एवं योजनाओं की प्रगति पर आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठकें

Location: Garhwa


गढ़वा (12 जून 2025):
उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में एक साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुईं। इनमें जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की मॉनिटरिंग समिति और विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक शामिल रहीं।

● विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ और जागरूकता

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत आयोजित बैठक में उपायुक्त ने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास COTPA-2003 के अनुपालन पर जोर दिया।
इसके पश्चात हस्ताक्षर अभियान और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने तंबाकू उत्पादों से दूर रहने व दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

● योग दिवस को लेकर बनी कार्ययोजना

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने बैठक में कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जिसे जन-जन तक पहुँचाया जाना चाहिए।
यह तय किया गया कि जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम गढ़वा फुटबॉल स्टेडियम में सुबह 5:30 बजे से होगा और प्रखंड, पंचायत, विद्यालय व कार्यालयों में भी योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। जागरूकता रैली, पोस्टर और सोशल मीडिया प्रचार पर विशेष जोर देने को कहा गया।

● अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त 28 मामलों पर विचार हुआ। इनमें से 25 मामलों को अनुमोदित कर पीड़ितों को मुआवजा राशि प्रदान करने का निर्देश दिया गया, जबकि 3 मामलों को विचाराधीन रखा गया। उपायुक्त ने सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा।

● योजनाओं की समीक्षा: लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती के संकेत

JMMSY, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण), अबुआ आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण जैसे विभागों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुस्तक वितरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण माँगा और बोर्ड परीक्षाओं में खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के प्राचार्यों पर नाराजगी जताई।

मनरेगा व आवास योजनाओं में एमबी एंट्री, एरिया ऑफिसर ऐप का उपयोगशत-प्रतिशत आधार लिंक भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।
साथ ही पोषण ट्रैकर व फेस रिकग्निशन सिस्टम पर खास ध्यान देने, आंगनबाड़ी रिक्तियों की शीघ्र पूर्ति और निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने चेताया कि लेट-लतीफी करने वाले पदाधिकारियों पर शो-कॉज किया जाएगा और विभागीय कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटेंगे।

● बैठक में उपस्थित रहे अधिकारी

बैठकों में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीरज कुमार समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!