आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

Location: Garhwa

गढ़वा।
पेफी झारखंड एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर-विद्यालय फुटबॉल चैंपियनशिप के तहत सोमवार को खेले गए मुकाबले में आस्था डीपीएस, मेराल ने आर.के. पब्लिक स्कूल, नगर को 1-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल आस्था डीपीएस के अभिषेक उरांव ने किया।
दिन का दूसरा मुकाबला ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल और ज्ञान भारती, बेलचंपा के बीच खेला गया, जो निर्धारित समय तक गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।
पहले मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आस्था डीपीएस, मेराल के अभिषेक उरांव तथा दूसरे मैच में ज्ञान भारती, बेलचंपा के सरताज खलीफा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें टेक्निकल टीम के जिनाहुदीन खान, धर्मराज भारती, अभिषेक द्विवेदी एवं आनंद यादव ने पुरस्कार प्रदान किया।
प्रतियोगिता का संचालन जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सुचारु रूप से किया जा रहा है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अभिषेक द्विवेदी, धर्मराज भारती, आनंद यादव, फुटबॉल कोच सोनी कुमारी, आशीष कुमार तथा टेक्निकल टीम के संजय कुमार, विजय सिंह, रंजन, सोन और सुशील अल्ताफ का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी एवं खेल अधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

    बोलबम यात्रियों की सेवा के लिए आगे आए युवा समाजसेवी डॉ. मो. इलियास अंसारी, पूजन सामग्री का करेंगे वितरण

    बोलबम यात्रियों की सेवा के लिए आगे आए युवा समाजसेवी डॉ. मो. इलियास अंसारी, पूजन सामग्री का करेंगे वितरण

    संत रविदास जयंती पर कलश रथ का बिलासपुर में होगा भव्य स्वागत

    संत रविदास जयंती पर कलश रथ का बिलासपुर में होगा भव्य स्वागत

    उड़ान’ में उमड़ा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर जोर

    उड़ान’ में उमड़ा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर जोर
    error: Content is protected !!