आपन सरस्वतिया अभियान तेज: मेराल में नदी सफाई, अतिक्रमण हटाने और गहरीकरण की तैयारी

Location: Garhwa

गढ़वा में ‘आपन सरस्वतिया अभियान’ के तहत सरस्वतिया नदी के पुनर्जीवन और सफाई का काम पिछले तीन दिनों से जारी है। अभियान के तहत बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने गढ़वा के शहरी क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए मेराल का दौरा किया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों के साथ नदी के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में नदी की मौजूदा स्थिति, अतिक्रमण और गाद जमाव की समस्या पर चर्चा हुई। इसके बाद तय किया गया कि गढ़वा शहर की तरह मेराल में भी सरस्वतिया नदी की गहराई बढ़ाने, अतिक्रमण हटाने और सफाई का व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
प्रशासन का कहना है कि सरस्वतिया नदी सिर्फ एक जलस्रोत नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान भी है, इसलिए इसके संरक्षण में प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी जरूरी है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 29 तारीख को मेराल के प्रबुद्ध लोगों के साथ एक और बैठक होगी, जिसके बाद अभियान को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!