आधी रात को हटाए गए रामगढ़ एसएसपी, डीजीपी ने थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

Location: रांची

रांची: रामगढ़ थाने में पदस्थापित एक एएसआई की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए रामगढ़ के एसपी डॉक्टर विमल कुमार को हटा दिया है। वहीँ इस मामले में रामगढ़ के थाना प्रभारी अजय कुमार साहू को भी सस्पेंड कर दिया गया है। डीजीपी ने यह कार्रवाई रविवार को आधी रात को की है। इससे संबंधित अधिसूचना गृह विभाग की ओर से जारी कर दी गई है।
एसआई राहुल कुमार सिंह की मौत के मामले में ही डीजीपी ने एसपी और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की है । बताया जाता है कि थाना प्रभारी अजय कुमार साहू पिछले दिनों हाजत में में हुई एक मौत के मामले में राहुल कुमार पर अनुचित दबाव डाल रहे थे। उनकी मौत को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले की शिकायत डीजीपी तक पहुंची थी। डीजीपी ने थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण भी मांगा है एक सप्ताह में जवाब देने को कहा गया है। इधर रामगढ़ में किसी एसपी की पोस्टिंग अभी नहीं की गई है। विमल कुमार को मुख्यालय में योगदान करने को कहा गया है। आज किसी नए एसपी की पोस्टिंग हो सकती है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!