आग से घर का सामान जलकर राख, गरीब परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Location: Garhwa

गढ़वा : नगर परिषद के टंडवा हरिजन मोहल्ला, वार्ड संख्या 20 में सुनैना देवी पति नरसिंह राम के घर में अचानक आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना 19 फरवरी 2025 की शाम लगभग 7 बजे की है, जब सुनैना देवी और उनके परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। पड़ोसियों ने धुआं और आग देखकर उन्हें सूचना दी।

घर पहुंचने पर देखा गया कि आग ने सारा सामान नष्ट कर दिया था। सुनैना देवी ने बताया कि आग में दो बक्से, साड़ी, बच्चों के कपड़े, कम्बल, चावल-दाल सहित करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। उन्होंने नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

परिवार बेहद गरीब है और मजदूरी करके जीवन-यापन करता है। इस घटना के बाद परिवार के पास न खाने के लिए कुछ बचा है और न पहनने के लिए। सुनैना देवी ने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर आर्थिक सहायता की मांग की है।

प्रशासन और समाज से अपील:
आग से प्रभावित परिवार के लिए मदद की जरूरत है। प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि जल्द से जल्द परिवार को राहत दी जाए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!