आंधी-तूफान से केतार के चेचारिया गांव में भारी तबाही, सड़क जाम, बिजली ठप

Location: केतार

केतार (गढ़वा)। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। बलीगढ़ पंचायत अंतर्गत चेचारिया गांव में तेज हवाओं और बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया, जबकि बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई।
ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा के कारण गांव के मुख्य मार्ग के किनारे खड़े बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गए। इसके कारण मुख्य सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई और वाहनों व राहगीरों की आवाजाही ठप हो गई। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आंधी-पानी का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। गांव निवासी अशोक ठाकुर के घर के समीप से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज बिजली तार टूटकर नीचे गिर गया। संयोगवश उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। तार टूटने के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
वहीं एक आवासीय घर पर पेड़ की बड़ी डालियां गिर जाने से छत पर लगी एस्बेस्टस शीटें टूट गईं। इस घटना में पीड़ित परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन एवं बिजली विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाकर यातायात बहाल करने, टूटे हुए 11 हजार वोल्ट के तार की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति शुरू करने तथा प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yogendra Vishwakarma

    Location: Ketar Yogendra Vishwakarma is reporter at आपकी खबर News from Ketar

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    टाउन थाना के तीनों टीओपी प्रभारी लाइन क्लोज, अब 15 दिन पर होगी रोटेशनल पोस्टिंग

    टाउन थाना के तीनों टीओपी प्रभारी लाइन क्लोज, अब 15 दिन पर होगी रोटेशनल पोस्टिंग

    पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय का किया घेराव

    पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय का किया घेराव

    मंदिरों एवं पूजा स्थलों में श्री सर्वेश्वरी समूह ने किया झाड़ू वितरण

    मंदिरों एवं पूजा स्थलों में श्री सर्वेश्वरी समूह ने किया झाड़ू वितरण

    आंधी-तूफान से केतार के चेचारिया गांव में भारी तबाही, सड़क जाम, बिजली ठप

    आंधी-तूफान से केतार के चेचारिया गांव में भारी तबाही, सड़क जाम, बिजली ठप

    राज्यसभा चुनाव लड़ने से क्यों पीछे हटे दिग्गज कांग्रेसी धीरज साहू

    राज्यसभा चुनाव लड़ने से क्यों पीछे हटे दिग्गज कांग्रेसी धीरज साहू

    आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, गढ़वा में आठवें और मेराल में दूसरे दिन जारी रही नदी सफाई

    आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, गढ़वा में आठवें और मेराल में दूसरे दिन जारी रही नदी सफाई
    error: Content is protected !!