मंदिरों एवं पूजा स्थलों में श्री सर्वेश्वरी समूह ने किया झाड़ू वितरण

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर। स्थानीय श्री सर्वेश्वरी समूह गोसाई बाग के सदस्यों ने विभिन्न मंदिरों एवं पूजा स्थलों में झाड़ू का वितरण किया। इस दौरान समूह के सदस्यों ने बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह अपने 19 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत समय-समय पर जनकल्याणकारी कार्य करता रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता और सफाई पर विशेष जोर दिया गया है। इसी उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्य के लिए झाड़ू सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया।
समूह के सदस्यों ने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह के प्रमुख उद्देश्यों में मानव सेवा, राष्ट्र को सर्वोपरि मानना तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना शामिल है। उन्होंने लोगों से राष्ट्र प्रेम की भावना बनाए रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता का सीधा संबंध स्वास्थ्य से है। यदि हम सभी अपने घर, आसपास और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई पर ध्यान देंगे तो समाज और राष्ट्र दोनों स्वस्थ एवं सशक्त बनेंगे। स्वच्छ तन और स्वच्छ मन स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से ही शहर, कस्बा और देश को स्वच्छ रखा जा सकता है।
मौके पर अनूप कुमार, उदय कुमार सिन्हा, छोटू कुमार, दुर्गेश कुमार, परशुराम जी, नवनीत कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!