अष्टभुजी मंदिर के वार्षिकोत्सव में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ गायत्री महायज्ञ, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु

Location: विश्रामपुर

विश्रामपुर। रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय परिसर स्थित माँ अष्टभुजी मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गायत्री परिवार, गढ़वा की टोली द्वारा भव्य गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने मुख्य यजमान के रूप में विधि-विधान से पूजन एवं यज्ञ में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संस्थापक चेयरमैन रामचंद्र चंद्रवंशी, उनके भाई भोला चंद्रवंशी, विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य तथा विश्रामपुर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
गायत्री महायज्ञ का संचालन श्री संतन मिश्रा, श्रीमती शोभा पाठक एवं श्रीमती अनीता देवी ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया। यज्ञ के दौरान पूरा परिसर मंत्रोच्चार, गायत्री महामंत्र और भक्ति की दिव्य ऊर्जा से गुंजायमान रहा।
यज्ञ को सफल बनाने में श्रीमती मीना देवी, सुनंदा दूबे, ममता चौबे, मीरा देवी, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, अखिलेश कुशवाहा, अनिल विश्वकर्मा, वृंदा ठाकुर, अशोक विश्वकर्मा, गौतम विश्वकर्मा, रंजीत केसरी सहित गायत्री परिवार के युवा मंडल एवं महिला मंडल के सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने माँ अष्टभुजी का आशीर्वाद प्राप्त कर समाज में सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का संकल्प लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

    हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

    रमना, खरौंधी, धुरकी व कांडी में विशेष छापेमारी, 11 अभियुक्त गिरफ्तार न्यायालय के वारंट व कुर्की आदेशों के अनुपालन को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान

    रमना, खरौंधी, धुरकी व कांडी में विशेष छापेमारी, 11 अभियुक्त गिरफ्तार न्यायालय के वारंट व कुर्की आदेशों के अनुपालन को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान

    मेराल-भवनाथपुर-चोपन रेल लाइन शुरू कराने को संघर्ष समिति ने बनाई रणनीति पांच लाख आबादी को लाभ मिलने का दावा, हस्ताक्षर अभियान के बाद सांसद को सौंपेंगे ज्ञापन

    मेराल-भवनाथपुर-चोपन रेल लाइन शुरू कराने को संघर्ष समिति ने बनाई रणनीति पांच लाख आबादी को लाभ मिलने का दावा, हस्ताक्षर अभियान के बाद सांसद को सौंपेंगे ज्ञापन

    हिंदी दिवस पर समाहरणालय में संगोष्ठी, भाषा के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

    हिंदी दिवस पर समाहरणालय में संगोष्ठी, भाषा के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

    झुरा गांव में भव्य दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी गठित

    झुरा गांव में भव्य दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी गठित

    विधायक ने सुनी ग्रामीणों की पुकार, जर्जर सड़क पर मरम्मत कार्य अंतिम चरण में

    विधायक ने सुनी ग्रामीणों की पुकार, जर्जर सड़क पर मरम्मत कार्य अंतिम चरण में
    error: Content is protected !!