सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों ने पेंशन लागू करने की मांग दोहराई, आंदोलन की चेतावनी

Location: Meral


गढ़वा। नीलांबर-पीतांबर टाउन हॉल मैदान में रविवार को सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विनोद तिवारी तथा संचालन अंबिका चौधरी ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक शामिल हुए और सेवानिवृत्ति के बाद मासिक पेंशन सहित अन्य लंबित मांगों पर चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष सूर्यदेव तिवारी ने कहा कि वर्षों तक शिक्षा विभाग में सेवा देने वाले सहायक अध्यापक सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा सरकार को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिए जाने के बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है, जिससे सेवानिवृत्त शिक्षकों में निराशा बढ़ रही है।
वक्ताओं ने कहा कि नियमित मासिक पेंशन मिलना सेवानिवृत्त शिक्षकों का अधिकार है। उन्होंने सरकार से सभी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा कर पेंशन भुगतान की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग की, ताकि सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित हो सके।
बैठक में मौजूद शिक्षकों ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है। पेंशन नहीं मिलने से अनेक सेवानिवृत्त शिक्षक आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
बैठक में आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि यदि सरकार शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं करती है तो राज्यव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष सूर्यदेव तिवारी, फिरोज अंसारी, अशोक यादव, संतोष राम, विनोद तिवारी, परशुराम साहू, शमीम अंसारी, श्याम सुंदर गोस्वामी, श्रीनाथ प्रजापति, प्रेमचंद गुप्ता, लतीफ अंसारी, जवाहर चौधरी, अनिल कुमार सिंह, अयूब अंसारी, सुरेंद्र प्रसाद सहित अन्य सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत

    कधवन में 230 मतदाताओं के नाम हटाने के प्रयास का आरोप

    खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने जलायी प्रति

    खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने जलायी प्रति

    सावन से भादो दूबर… पलामू की पुरानी कहावत दो दिनों की बारिश में फिर हुई चरितार्थ

    सावन से भादो दूबर… पलामू की पुरानी कहावत दो दिनों की बारिश में फिर हुई चरितार्थ

    हार्ड न्यूज़ :भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, 2 और 3 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद

    हार्ड न्यूज़ :भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, 2 और 3 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद
    error: Content is protected !!