जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 नामांकन के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 19, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


मेदिनीनगर (पलामू)। जिले के मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। जवाहर नवोदय विद्यालय, डालटनगंज में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में नामांकन हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस वर्ष विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं एवं बालिकाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। सभी अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपने बच्चों का पंजीकरण शीघ्र पूरा कराएं।
चयन परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश दिया जाएगा। यहां विद्यार्थियों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ छात्रावास, भोजन, पुस्तकें, गणवेश तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
ऑनलाइन आवेदन JNVST आवेदन पोर्टल तथा नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों से इस सूचना को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा केवल जानकारी के अभाव में इस अवसर से वंचित न रह जाए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत

    कधवन में 230 मतदाताओं के नाम हटाने के प्रयास का आरोप

    खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने जलायी प्रति

    खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने जलायी प्रति

    सावन से भादो दूबर… पलामू की पुरानी कहावत दो दिनों की बारिश में फिर हुई चरितार्थ

    सावन से भादो दूबर… पलामू की पुरानी कहावत दो दिनों की बारिश में फिर हुई चरितार्थ

    हार्ड न्यूज़ :भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, 2 और 3 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद

    हार्ड न्यूज़ :भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, 2 और 3 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद
    error: Content is protected !!