अशरुदिन खान बने मोहर्रम इंतेजामीया कमिटी गढ़वा जेनरल के नए सदर

Location: Garhwa

सर्वसम्मति से चुनी गई नई टीम, मुहर्रम को बेहतर ढंग से मनाने की तैयारी शुरू
गढ़वा : करबला के सेहन में मोहर्रम इंतेजामीया कमिटी गढ़वा जेनरल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिराज खान ने की, जिसमें सर्वसम्मति से अशरुदिन खान को कमिटी का सदर (अध्यक्ष) चुना गया।

इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया नायब सदर : फयाज खान,सेक्रेट्री : वसीम खान,नायब सेक्रेट्री : अब्दुल खालिक,खजांची : प्रिंस खान,मीडिया प्रभारी : फैजान आलम एवं मो. वारिश चांद,

नवनिर्वाचित सदर अशरुदिन खान ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस वर्ष मुहर्रम को पूरी अकीदत और शांति के साथ मनाया जाएगा। ज़्यारिन (श्रद्धालुओं) को हर संभव सुविधा दी जाएगी तथा गढ़वा करबला को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। कमिटी के गठन के साथ ही मुहर्रम की तैयारी भी शुरू हो गई है, और यह तय किया गया कि इस बार की ताज़िया व अन्य कार्यक्रम बेहतर समन्वय और श्रद्धा के साथ संपन्न होंगे।

बैठक में मौजूद अन्य प्रमुख लोग महफूज कुरेशी (पूर्व सदर), हाजी मुमताज अली (शेखर), मो. नईम सिद्दीकी, अब्दुल खालिक कुरेशी, बारीक अंसारी, सहबाज खान (पूर्व सदर), शादाब खान (पूर्व सदर), राजा खान, सोएब खान, डॉ. इलियास अंसारी, इसराक खान, आरजू कुरेशी, वारिश अंसारी, छोटू कुरेशी, महताब अंसारी, बेलाल अंसारी, राजा खान, अनीश रंगशाज, चांद आलम, नसीम खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!