अलखनाथ पांडे ने गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन

Location: Garhwa

गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडे ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के अवसर पर उनके समर्थन में एक रैली निकाली गई, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
नामांकन दाखिल करने के बाद अलखनाथ पांडे ने गढ़वा के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें 15–16 दिन का समय दें, जिसके बदले वे अगले 5 वर्षों तक गढ़वा के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पिछले 40 वर्षों से गढ़वा शहर में रह रहे हैं और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों की उन्हें अच्छी समझ है।
श्री पांडे ने बताया कि उनके पास गढ़वा के विकास का एक स्पष्ट रोडमैप है तथा शहर की समस्याओं के समाधान को लेकर उनका विजन तैयार है। उन्होंने दावा किया कि नगर परिषद के संसाधनों का शत-प्रतिशत उपयोग कर गढ़वा को एक विकसित शहर के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि सच बोलना, ईमानदारी से काम करना और 24 घंटे आम लोगों के बीच रहना उनके जीवन के प्रमुख सिद्धांत रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!