अर्पणा ट्रस्ट की अनोखी पहल: असहाय कन्याओं की ससम्मान डोली उठाने की मुहिम जारी , रजिस्ट्रेशन जारी– रमजान हाशमी

गढ़वा: जिले में बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने के उद्देश्य से अर्पणा कन्या विवाह वेलफेयर ट्रस्ट ने एक सराहनीय कदम उठाया है। ट्रस्ट के माध्यम से गरीब व असहाय कन्याओं के लिए निःशुल्क विवाह की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरे जोर-शोर से चल रही है।

ट्रस्ट के सचिव रमजान हाशमी ने बताया कि अर्पणा ट्रस्ट का उद्देश्य न केवल कन्याओं का विवाह ससम्मान कराना है, बल्कि उनकी शिक्षा, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से उन्हें सुरक्षित रखना भी है। ट्रस्ट की ओर से विवाह में पूरी साजो-सामान और आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं ताकि कन्या को किसी प्रकार की कमी न हो।

ट्रस्ट का स्लोगन:“आओ मिलकर बढ़ायें कदम, बाल विवाह को मिटाएं हम”—इस प्रेरक नारे के साथ ट्रस्ट समाज को जागरूक कर रहा है।

कन्या के माता-पिता को शादी से एक माह पूर्व ट्रस्ट के निकटतम कार्यालय को सूचित करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक तीन महीने पर रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण कराना जरूरी है, अन्यथा पंजीकरण स्वतः समाप्त हो जाएगा।

इच्छुक लोग गढ़वा शहर के ऊंचरी मोहल्ला, मझिआंव रोड स्थित कार्यालय में संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

यह पहल न केवल बेटियों को नया जीवन देने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश भी दे रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!