अभी तक आदिवासी इलाकों का नहीं हो सका है समग्र विकास : मोहन भागवत

Location: रांची


रांची : संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि अभी भी आदिवासी व जनजाति इलाकों का समग्र विकास नहीं हो सका है। इन क्षेत्रों के विकास पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। ईमानदारी से काम करने पर जरूर विकास होगा। और आदिवासी भाई-बहन भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ जाएंगे। मोहन भागवत आज बिशनपुर में विकास भारती की ओर से आयोजित ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और यह जारी रहना चाहिए। ईमानदारी से काम होगा तो जरूर विकास कार्य में सफलता मिलेगी। भागवत ने कहा कि गांवों के विकास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गांवों के विकास से ही देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें, एक दूसरे की मदद करें। मदद की भावना रखनी चाहिए। मदद करने से समाज आपस में जुड़ता है और सौहार्द भी बना रहता है। सौहार्द बना रहेगा तो विकास भी होगा। गांव के विकास के लिए मिलजुल कर काम करने की जरूरत है । गांव में अभी भी बुनियादी सुविधाओं की कमी है ।आदिवासी भाई बहनों के विकास पर अधिक जोर दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने गांव के विकास को लेकर रोड मैप बताते हुए कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में जुट जाने का आह्वान किया। भागवत ने कहा कि ऐसे अनेक लोग हैं जो सक्षम हैं फिर भी किसी की मदद नहीं करते। ऐसे लोगों को मदद करने के बारे में सोचना चाहिए चाहिए।
सम्मेलन को पद्मश्री अशोक भगत, पद्मश्री चामी मुर्मू, देवदत्त मोहन कई लोगों ने संबोधित किया। सभी ने गांव के विकास पर जोर दिया। अशोक भगत ने बिशनपुर में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिशनपुर इलाके में विकास भारती की मदद से काफी बदलाव आया है। उनका प्रयास इस दिशा में जारी है और आगे भी जारी रहेगा।
ज्ञात हो की 10 दिनों के लिए रांची प्रवास पर आए संघ प्रमुख मोहन भागवत अन्य पदाधिकारी के साथ आज बिशनपुर गए थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!