अबुआ आवास की मांग को लेकर प्रखंड कार्यलय का किया घेराव

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि):- बरडीहा प्रखंड के बरडीहा पंचायत में अबुआ आवास योजना के लाभुकों ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। इससे पहले सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पंचायत की मुखिया सरोज देवी के आवास का भी घेराव कर अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपकर अबुआ आवास की राशि जल्द से जल्द खातों में भेजने की मांग की। लाभुकों ने चेतावनी दी कि यदि राशि शीघ्र जारी नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

लाभुकों द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पंचायत की मुखिया सरोज देवी एवं पंचायत सचिव इंद्रदेव कुमार की जांच के बाद उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ दिया गया था। लेकिन प्रमुख सुनीता देवी के हस्तक्षेप के कारण उनके खाते में राशि नहीं भेजी जा रही है। साथ ही, लाभुकों ने प्रमुख पति ललन यादव और उप-प्रमुख सकेद्र पासवान पर लाभुकों से पैसे की मांग करने का भी आरोप लगाया है।

मुखिया सरोज देवी ने इस मामले पर कहा कि लाभुकों का चयन ग्राम सभा के बाद नियमानुसार किया गया है, लेकिन प्रमुख सुनीता देवी जानबूझकर इसमें बाधा डाल रही हैं। वहीं, प्रमुख पति ललन यादव और उप-प्रमुख सकेद्र पासवान ने इन आरोपों को गलत बताया है।

इस संबंध में बीडीओ राकेश सहाय ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। पात्र लाभुकों को हर हाल में अबुआ आवास की राशि उनके खातों में भेजी जाएगी और उनके साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

इस प्रदर्शन में पंचायत मुखिया सरोज देवी, मुखिया प्रतिनिधि वशिष्ठ पासवान सहित लगभग 100 लाभुकों ने हिस्सा लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!