अपने ही स्कूल में मुख्य अतिथि बन लौटे दौलत सोनी, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Location: Garhwa

गढ़वा: शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ज्ञान निकेतन विद्यालय में गुरुवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र और युवा समाजसेवी दौलत सोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दौलत सोनी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “जिस विद्यालय में मैंने क, ख, ग और A, B, C, D बोलना सीखा, आज उसी मंच पर मुख्य अतिथि बनकर आना मेरे लिए गर्व का क्षण है। यह विद्यालय मेरी शिक्षा की नींव है और यहां की स्मृतियाँ मेरे जीवन की सबसे अनमोल पूंजी हैं।”

उन्होंने विद्यालय के निदेशक आदरणीय मदन सर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और शिक्षण शैली ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया। दौलत सोनी ने बच्चों को न सिर्फ़ शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल करने की प्रेरणा दी, बल्कि नैतिक मूल्यों और समाज सेवा की भावना को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने दौलत सोनी को उनके योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

यह कार्यक्रम न सिर्फ़ छात्रों के लिए प्रेरणादायी रहा, बल्कि समाजसेवी दौलत सोनी के माध्यम से विद्यालय और समाज के बीच संबंधों की नई मिसाल भी पेश की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकली भव्य नगर भ्रमण रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    error: Content is protected !!