अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए पीएलवी, स्पॉन्सरशिप की प्रक्रिया शुरू

Location: Garhwa

 गढ़वा : टंडवा के जनकपुरी मोहल्ला में शुक्रवार को नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एक मानवीय पहल देखने को मिली। कार्यक्रम के बाद पीएलवी टीम के सदस्य मुरली श्याम तिवारी और कृष्णानंद दुबे ने मोहल्ले में रहने वाले अनाथ और बेसहारा बच्चों के घर जाकर उनकी स्थिति का जायजा लिया।

टीम ने पाया कि साक्षी कुमारी और सिंधु कुमारी नामक दो बहनें अत्यंत दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रही हैं। उनके पिता का देहांत हो चुका है और मां उन्हें छोड़कर जा चुकी है। दोनों बच्चियों का पालन-पोषण उनकी वृद्ध दादी शकुंतला देवी कर रही हैं, जिनकी स्वयं की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है।

पीएलवी टीम ने इन बच्चियों की आर्थिक सहायता के लिए तत्परता दिखाते हुए आवश्यक कागजात एकत्र कर बाल कल्याण समिति को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि इन्हें स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ा जा सके।

इसी मोहल्ले में रहने वाले एक अन्य अनाथ बच्चा अनुज कुमार, जिसकी परवरिश उसकी विधवा मां किसी तरह कर रही है, उसकी भी मदद हेतु आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं। पीएलवी द्वारा इन बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित कराने हेतु त्वरित पहल की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!