अज्ञात अपराधियों ने युवक को चाकू मारकर किया घायल हालत गंभीर,मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज मोहल्ला निवासी राजेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र रवि उर्फ सूरज कुमार को अज्ञात अपराधियों ने बीती रात चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार रवि कुमार किसी के शादी समारोह में शामिल होने शहर थाना क्षेत्र के भट्टी मोहल्ला गया हुआ था।वही उसका किसी युवक से विवाद हो गया। विवाद होने के बाद युवकों ने रवि कुमार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बरात में मौजूद लोगों के द्वारा घायल रवि उर्फ सूरज कुमार को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल रवि कुमार का इलाज करवा रहे हैं।वही घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार,एसआई सौरभ कुमार, टिओपो वन प्रभारी रुद्रानंद सरस ,टिओपी 3 प्रभारी भूपेंद्र सिंह, एएसआई टाइगर मोबाइल के जवान राकेश कुमार,रोहित कुमार,इसरार अहमद,अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह पुलिस जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए है।वही मौके पर उपस्थित शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि चाकू लगने की घटना के बारे में जानकारी मिली है। अभी तक घायल के परिजनों द्वारा घटना से संबंधित आवेदन नहीं दिया गया है। यदि घायल के परिजनों द्वारा आवेदन दिया जाता है तो घटना से संबंधित मामले की जांच पड़ताल कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!