अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 21, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू



रांची: अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज), झारखंड प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को राज होटल, रांची में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रधान संरक्षक राजकुमार गुप्ता एवं रामदास साहू ने किया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश शाह ने की, जबकि संचालन प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार बिनु ने किया।
बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने संगठन की गतिविधियों, विस्तार एवं समाजहित के विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रत्येक तीन माह पर नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। साथ ही प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तर की समितियों को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाया जाएगा तथा समाज के सक्रिय सदस्यों को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकजुटता और समाज के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति और संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
बैठक में मुख्य रूप से रामदास साहू, राजकुमार गुप्ता, राजेश शाह, नंदकिशोर प्रसाद, विनय कुमार बिनु, बजरंग प्रसाद, सरवन प्रसाद, प्रमोद कुमार, वासुदेव प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद शेखर, देव प्रसाद, कृष्ण कुमार गुप्ता, सीताराम साहू, डॉ. नीरज गुप्ता, राजीव रंजन, कन्हाई प्रसाद, गोविंद साहू, ओम प्रकाश गुप्ता, आनंद प्रसाद (नंदू), पप्पू कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता (मुन्ना), मुकेश कुमार गुप्ता, उमेश प्रसाद, बृजेश प्रसाद, दामोदर प्रसाद, मुरली प्रसाद, सरवन कुमार गुप्ता, सुनील प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, हरदेव प्रसाद, नंदलाल प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद, प्रेम कुमार गुप्ता, शिवनंदन साहू, इंदर साहू, संजय प्रसाद, संजय गुप्ता, डॉ. अर्चना गुप्ता (रिम्स), ललमनी देवी, उषा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, कंचन किशोर, कंचन गुप्ता एवं सविता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!