अंतिम सोमवारी पर राजा पहाड़ी मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की संभावना

Location: Shree banshidhar nagar



बंशीधर नगर। श्रावण माह की अंतिम सोमवारी को राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की तैयारी तेज कर दी है। अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने शनिवार को राजा पहाड़ी शिव मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने बताया कि अंतिम सोमवारी को मंदिर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में परेशानी न हो, इसके लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी लगाई जाएगी।
अधिक भीड़ को देखते हुए श्रद्धालु अर्घा के माध्यम से भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करेंगे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से की जाएगी।
प्रशासन ने मेला मार्ग पर दुकानदारों को सड़क पर दुकान लगाकर रास्ता संकरा नहीं करने का निर्देश दिया है, ताकि श्रद्धालुओं के पैदल आवागमन में परेशानी न हो।
एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। श्रद्धालुओं के दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
राजा पहाड़ी शिव मंदिर जाने वाले मेला मार्ग पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों को मंदिर परिसर तक ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेन मार्केट से मंदिर जाने वाले दोनों रास्तों तथा मुख्य बाजार में भी वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। विशेष रूप से टेंपो चालकों पर पुलिस की नजर रहेगी।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ रौशन कुमार, सीओ विकास कुमार सिंह, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सहित मंदिर समिति के कई सदस्य मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    राणाडीह में एक सप्ताह से छाया बिजली संकट खत्म, नया ट्रांसफार्मर लगने से 35 घरों को राहत

    राणाडीह में एक सप्ताह से छाया बिजली संकट खत्म, नया ट्रांसफार्मर लगने से 35 घरों को राहत

    संदेहास्पद स्थिति में हुई शिक्षिका के पुत्र की मृत्यु

    संदेहास्पद स्थिति में हुई शिक्षिका के पुत्र की मृत्यु

    अंतिम सोमवारी पर राजा पहाड़ी मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की संभावना

    अंतिम सोमवारी पर राजा पहाड़ी मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की संभावना

    छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रहे राजनीतिक दल : झामुमो

    छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रहे राजनीतिक दल : झामुमो

    गढ़वा स्टेशन रोड पर लूट की फिराक में जुटे दो शातिर हथियार के साथ गिरफ्तार

    गढ़वा स्टेशन रोड पर लूट की फिराक में जुटे दो शातिर हथियार के साथ गिरफ्तार

    खबर समाहरणालय से

    खबर समाहरणालय से
    error: Content is protected !!