हेमंत सरकार से कर्मचारियों की तीन मांगों को लेकर झारोटेफ ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड राज्य कर्मचारी एवं शिक्षक महासंघ (झारोटेफ) की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों व शिक्षकों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।

जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों की ज्वलंत एवं न्यायोचित मांगों को सरकार तक पहुंचाना है। इसके लिए झारोटेफ ने प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक चरणबद्ध कार्यक्रम का शेड्यूल जारी किया है।

प्रमुख मांगें:

  1. शिक्षकों को MACP का लाभ – अन्य राज्य कर्मियों की तरह शिक्षकों को MACP (संशोधित वेतनमान) का लाभ दिया जाए।
  2. सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष – राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति उम्र 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए।
  3. शिशु शिक्षण भत्ता – केंद्रीय कर्मचारियों की तरह राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता प्रदान किया जाए।

आज पथ निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। हस्ताक्षर करने वालों में दिवाकर प्रताप सिंह, अयोध्या राम, मुन्ना कुमार, रवि कुमार, विनोद कुमार, अंकित कुमार, धीरेन्द्र कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार और शफीकुन खातून समेत कई कर्मचारी शामिल रहे।

“हेमंत सरकार हम सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करना सुनिश्चित करें” – जिलाध्यक्ष सुशील कुमार

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!