हुसैनाबाद में स्कूल बस और बाइक की टक्कर, युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर गम्हरिया गांव के पास सोमवार को सुबह शेष स्कूल बस और बाइक सवार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि सेस स्कूल जपला की बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सिकनी छपरदाग निवासी धर्मेन्द्र यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे ईलाज हेतू अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों व परिजनों ने कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुनील वर्मा, अंचलाधिकारी पंकज कुमार व हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी घटना स्थल पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही स्थानीय प्रशासन सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझा कर सड़क को जाम से मुक्त कराया।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं घटना के बाद पुलिस स्कूल बस और मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना ले गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!