Location: Shree banshidhar nagar
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को प्लस टू उच्च विद्यालय सभागार में अनुमंडल स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता को चार ग्रुपों में विभाजित किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ग्रुप ए (कक्षा 11 व उससे ऊपर) में डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल नगर उंटारी के पूर्णिमा कुमारी, शुभ आदित्य और उत्सव तिवारी विजेता बने।
ग्रुप बी (कक्षा 9-10) में प्लस टू उच्च विद्यालय नगर उंटारी के प्रियांशु चंद्रवंशी, अवांशु अग्रवाल और हर्ष कुमार विजेता, जबकि डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल टाउनशिप भवनाथपुर के उत्कर्ष चौबे, मयंक राज गुप्ता और अंशराज उपविजेता रहे।
ग्रुप सी (कक्षा 6-8) में गुरुकुल पब्लिक स्कूल नगर उंटारी के प्रिंस तिवारी, आर्यन पांडेय और आदर्श चौबे विजेता बने, वहीं डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल टाउनशिप भवनाथपुर के स्पृहा यादव, समृद्धि प्रशांत सहाय और हर्ष कुमार उपविजेता रहे।
ग्रुप डी (कक्षा 1-5) में रामाश्रम विद्या निकेतन के साक्षी पांडेय, सोनाक्षी देव और अक्ष कुमार चौबे विजेता, जबकि आरके पब्लिक स्कूल नगर उंटारी के अभिनव राज, पार्थ कुमार और अविचल तिवारी उपविजेता रहे।
प्रतियोगिता के प्रश्नकर्ता वरीय अधिवक्ता ब्रजेश चौबे थे। संचालन शिक्षक कमलेश कुमार पांडेय और देवशंकर प्रसाद ने किया। मौके पर अजित कुमार सिंह, बीनू कुमारी, विनीत कुमार, प्रतीक कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार झा, ब्रजेन्द्र कुमार, संतू पासवान, राहुल कुमार सोनी, राजकुमार, पायल कुमारी, युवराज सिंह, भावना ओझा सहित सभी प्रतिभागी मौजूद रहे।
सभी विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में अनुमंडल मैदान में पुरस्कृत किया जाएगा।











