“कॉफ़ी विद एसडीएम” में गोताखोरों संग सौहार्दपूर्ण संवाद, संसाधन व प्रशिक्षण की जरूरत पर जोर

Location: Garhwa

गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक कार्यक्रम “कॉफ़ी विद एसडीएम” के तहत बुधवार को क्षेत्र भर के 26 जल-रक्षकों (गोताखोरों) के साथ विशेष बैठक हुई। इसमें न केवल उनकी निजी समस्याएं सुनी गईं, बल्कि नदियों व जलाशयों में आकस्मिक घटनाओं पर त्वरित बचाव, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और प्रशिक्षण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

एसडीएम ने बरसात में डूबने की बढ़ती घटनाओं के बीच गोताखोरों की भूमिका को “जीवन रक्षक” बताते हुए सतर्क व तत्पर रहने का आग्रह किया। गोताखोरों ने अपने अनुभव साझा किए और लाइफ जैकेट, ऑक्सीजन किट, 8 इंच खानेदार जाल जैसी तकनीकी वस्तुओं की मांग की। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा व “लाइफ सेविंग” पर प्रशिक्षण की जरूरत भी बताई, जिस पर एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्रशिक्षण सत्र आयोजित कराने का आश्वासन दिया।

बैठक में मानदेय के विकल्प तलाशने, जिले को जोन में बांटकर गोताखोरों की टैगिंग करने और उनके संपर्क नंबर मीडिया व सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के प्रस्ताव भी रखे गए।

वीरता का सम्मान
कोयल नदी में बाढ़ के दौरान दिव्यांग युवक को बचाने वाले सोनू कुमार और अन्नराज डैम में 30 फीट गहरे पानी से शव निकालने वाले करीमन चौधरी को एसडीएम ने शाल व पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। सभी प्रतिभागी गोताखोरों को भी अंग-वस्त्र भेंट किए गए।

कुछ गोताखोरों ने बताया कि रेस्क्यू के बाद न तो उन्हें पुरस्कार मिलता है, न ही लौटने के लिए वाहन या किराया, जिससे उनका उत्साह कम होता है। हालांकि, एसडीएम द्वारा पहली बार सम्मान के साथ बुलाए जाने पर उनका मनोबल बढ़ा है।

बैठक में मुंशी चौधरी, धीरज कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, सरदार प्रजापति, गोविंद चौधरी, रविंद्र चौधरी, शंभू चौधरी, अरविंद चौधरी, राम लखन चौधरी, गुड्डू चौधरी, जमीदार चौधरी, सिकंदर चौधरी, तज़्बुल अंसारी, सूरज चौधरी, नवल कुमार सिंह, धनंजय चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, सोनू चौधरी, राजेश चौधरी, दशरथ राम, कौशर अंसारी, जितेंद्र चौधरी, उदल चौधरी और मत्स्य विभाग के पर्यवेक्षक चंदेश्वर साहनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!