Location: Manjhiaon
मझिआंव: क्षेत्र अंतर्गत मोरबे में स्थित पोटो हो खेल मैदान नियर भीम बराज के गुलाब गार्डन में 12 फरवरी दिन गुरुवार को स्वर्गीय बटोही सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन कर्ता अनुप कुमार सिंह (पत्रकार) ने बताया कि स्वर्गीय मुंनर सिंह, एवं स्वर्गीय अम्बिका सिंह उर्फ बटोही सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 का कार्य क्रम का शुभारंभ 30 जनवरी से किया प्रारंभ है। और इस क्रिकेट टूर्नामेंट में पलामू एवं गढ़वा जिला की टीम मिलाकर कुल 16 टीम भाग लेगी।और सोमवार एवं मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 12 फरवरी दिन गुरुवार को फाइनल मुकाबला होगा। यह मैच डॉक्टर मनीष कुमार सिंह, डॉक्टर शमशेर सिंह, राजू सिंह, विकास सिंह, मिठू सिंह एवं ग्रामीणों के सहयोग से अनूप सिंह की देख-रेख में आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य अतिथि विधायक नरेश प्रसाद सिंह विश्रामपुर विधायक, विशिष्ट अतिथि निर्मला देवी पंचायत मुखिया मोरबे होंगें ।











