स्कॉर्पियो और ऑटो की आधा दर्जन व्यक्ति घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।सदर थाना क्षेत्र के राजवाडीह गांव में मंगलवा की सुबह स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर में आधा दर्जन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में तरहसी थाना क्षेत्र के गुरहा गांव निवासी अमीन खान की पत्नी जेबा खातून 35 वर्ष,खलील खान की पत्नी सफीना खातून 40 वर्ष,रौशनी खातून उम्र करीब 16 वर्ष सहित तीन अन्य का नाम शामिल है।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद भी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में सभी घायलों का इलाज करवा रहे हैं।अस्पताल में डॉक्टर आरके रंजन के देखरेख में सभी घायलों का इलाज चल रहा है।वही जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना के बारे में जानकारी लिया।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, वतन की सलामती की मांगी गई दुआ

    मेराल में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, वतन की सलामती की मांगी गई दुआ

    मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

    मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

    पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

    पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

    ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

    ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

    बकरीद की दिल से मुबारकबाद, इंसानियत और भाईचारे का बना रहे एहसास-मिथिलेश ठाकर

    बकरीद की दिल से मुबारकबाद, इंसानियत और भाईचारे का बना रहे एहसास-मिथिलेश ठाकर

    शुद्ध पर्यावरण के लिए एकल विद्यालयों में चला व्यापक पौधारोपण अभियान

    शुद्ध पर्यावरण के लिए एकल विद्यालयों में चला व्यापक पौधारोपण अभियान
    error: Content is protected !!