सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने गढ़वा में मनाया गौरव उत्सव

Location: Garhwa

गढ़वा : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के तहत एक विशेष प्रदर्शनीप्रेस कांफ्रेंस और प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर और ‘वंदे मातरम’ गीत के साथ की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में देशहित में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जो स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज किए जाएंगे।

पांकी विधायक और कार्यक्रम प्रभारी शशीभूषण मेहता ने कहा कि सरकार ने राम मंदिर निर्माण और धारा 370 हटाने जैसे साहसिक कदम उठाकर देश को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों की सरकार है, जिसने हर वर्ग के लिए काम किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए हैं। उन्होंने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि इन योजनाओं का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्र दुबेबिनय चौबेबिनोद तिवारीकैलाश कश्यपडॉ. पतंजलि केशरीउत्तम पांडेयजिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबेशुभम गुप्ताअभिषेक कश्यपटिंकू गुप्तारामशीष तिवारीउदय कुशवाहाराजकुमार विश्वकर्माबलराम यादवओमप्रकाश दासदेवेंद्र गुप्ताराजेश यादवबिरेंद्र जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!