Location: Meral
मेराल। प्रखंड क्षेत्र में सेवा के अधिकार सप्ताह का आयोजन लोवादाग, संगबरिया और चेचरिया तीनों पंचायतों में किया गया। कैंप के दौरान कुल 1150 आवेदन विभिन्न विभागों से प्राप्त हुए, जिनमें सबसे अधिक आवेदन मईया सम्मान योजना से जुड़े थे।
कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद सभी पंचायतों में योजनाओं का वितरण कार्य शुरू किया गया। कैंप में पेंशन योजना, जांब कार्ड, कंबल वितरण के अलावा कई अन्य योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।
चेचरिया पंचायत में बीडीओ यशवंत नायक, मुखिया और पंचायत सचिव दिव्या कुमारी ने लाभार्थियों के बीच प्रमाण पत्र व अन्य सामग्री वितरित की।
संगबरिया पंचायत में डीपीआरओ बसंत पाण्डे, मुखिया संजय राम और पंचायत सचिव दिलीप रजक कार्यक्रम में उपस्थित होकर जांब कार्ड एवं अन्य लाभ सामग्री का वितरण किया।
वहीं लोवादाग पंचायत में मुखिया जसीमा वीवी, पंचायत सचिव रामनाथ चौधरी और रोजगार सेवक मंजय तिवारी ने लाभार्थियों को पेंशन प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर बीपीओ शशिभूषण, आदम अली, प्रधान सहायक सुनील कुमार, रामनाथ भगत, रिज़वान अख्तर, फिरोज़ अंसारी, डॉ. शशांक सहित विभिन्न विभागों के कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।











