साहिल कुमार ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा): चेचरिया निवासी एवं छड़-सीमेंट व्यवसायी रमेश प्रसाद कमलापुरी के पुत्र साहिल कुमार ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, इष्ट-मित्रों और परिचितों ने उन्हें बधाई दी है।

साहिल के पिता रमेश प्रसाद कमलापुरी ने बताया कि साहिल प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहा है। उसने कक्षा 1 से इंटर तक की पढ़ाई सनबीम स्कूल, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से पूरी की। इसके बाद एक वर्ष दिल्ली में कोचिंग करने के उपरांत वर्ष 2019 में क्लैट परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इस सफलता के आधार पर उसका नामांकन कोलकाता यूनिवर्सिटी में सरकारी स्तर पर एलएलबी पाठ्यक्रम में हुआ। आगे की शिक्षा में साहिल ने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सोनीपत (हरियाणा) से एलएलएम की डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में वह दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत कर रहा है।

रमेश प्रसाद कमलापुरी ने कहा कि बेटे की इस सफलता से पूरा परिवार और क्षेत्र के लोग गौरवान्वित हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!