CRPF ने करमडीह कैंप में किया सिविक एक्शन कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी सहायता

Location: Garhwa

गढ़वा। बरवाडीह प्रखंड के नक्सल प्रभावित करमडीह स्थित बी/172 बटालियन CRPF कैंप में सोमवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कमांडेंट नृपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों, किसानों और बच्चों को सहायता प्रदान कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना था।

कार्यक्रम के तहत गरीब किसानों और ग्रामीणों को उन्नत कृषि बीज, बच्चों के लिए पठन-पाठन सामग्री, पानी टंकी, सोलर लैंप, मच्छरदानी समेत विभिन्न आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं। इसके अलावा, बच्चों को शिक्षा एवं खेलकूद के प्रति प्रेरित किया गया।

ग्रामीणों में देशभक्ति और जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष फिल्म भी दिखाई गई। इस अवसर पर कमांडेंट नृपेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि CRPF की 172वीं बटालियन हमेशा से स्थानीय ग्रामीणों के विकास और कल्याण के लिए प्रयासरत रही है। इस तरह के कार्यक्रमों से सुरक्षाबलों और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूती मिलती है

इस मौके पर सहायक कमांडेंट अक्षय मुंबईकर पांडुरंग, करमडीह ग्राम पंचायत की मुखिया इश्वरी देवी, छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!