सावन में महाकाल के दर्शन को गढ़वा से छह सदस्यीय श्रद्धालु दल रवाना

Location: Garhwa



गढ़वा। सावन माह के पावन अवसर पर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए गढ़वा से छह सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल शनिवार को उज्जैन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं का यह दल परशुराम उपाध्याय उर्फ दुदुन उपाध्याय के नेतृत्व में धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
दल में अखिलेश दुबे उर्फ मुन्ना, सोनू तिवारी, अजीत पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय तथा सुशील पांडेय उर्फ छोटू पांडेय सहित छह श्रद्धालु शामिल हैं।
सावन माह में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। दल के सदस्यों ने बताया कि उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल का विधिवत दर्शन-पूजन करेंगे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे।
श्रद्धालुओं ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। ऐसे में बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना करना उनके लिए आस्था और सौभाग्य का विषय है। दल के उज्जैन पहुंचने के बाद महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ अन्य धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण करने की योजना है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रहे राजनीतिक दल : झामुमो

    छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रहे राजनीतिक दल : झामुमो

    गढ़वा स्टेशन रोड पर लूट की फिराक में जुटे दो शातिर हथियार के साथ गिरफ्तार

    गढ़वा स्टेशन रोड पर लूट की फिराक में जुटे दो शातिर हथियार के साथ गिरफ्तार

    खबर समाहरणालय से

    खबर समाहरणालय से

    बोदरा गांव जाने वाली सड़क कीचड़ से लबालब, ग्रामीण परेशान

    बोदरा गांव जाने वाली सड़क कीचड़ से लबालब, ग्रामीण परेशान

    केतार : बुखार की चपेट में आने से दो मासूम सगे भाइयों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    केतार : बुखार की चपेट में आने से दो मासूम सगे भाइयों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    मोरबे हाई स्कूल परिसर में भरा दो फीट पानी, बच्चों की छुट्टी; बारिश में कच्चा मकान भी ढहा

    मोरबे हाई स्कूल परिसर में भरा दो फीट पानी, बच्चों की छुट्टी; बारिश में कच्चा मकान भी ढहा
    error: Content is protected !!