साइबर ठगो ने पुलिस जवान का मोबाइल से 38 हजार उड़ाए।

Location: पलामू

मेदिनीनगर।सदर थाना क्षेत्र के चियांकि निवासी पुलिस जवान शंकर सिंह रविवार की शाम ठगी का शिकार हो गए।इस संबंध में भुक्तभोगी शंकर सिंह ने बताया की रविवार की शाम वह अपने मोबाइल से एयरटेल सिम में 349 रुपए का रिचार्ज किया।रिचार्ज करने पर उनके अकाउंट से 352 रुपया कट गया।परंतु उनका मोबाइल का रिचार्ज नही हुआ।इसके बाद शंकर सिंह ने गूगल से एयरटेल कस्टमर केयर का नंबर 8128447671 खोज कर कस्टमर केयर को फोन किया।शंकर सिंह ने कस्टमर केयर को बताया की रिचार्ज करने पर मोबाइल से मेरा पैसा कट गया और रिचार्ज भी नही हुआ।इस पर साइबर ठग ने शंकर सिंह को कहा की आपका पैसा रिटर्न करने का प्रक्रिया चल रहा है।इसी बीच फोन पर साइबर ठग से बात करते-करते शंकर सिंह के अकाउंट से 38 हजार रुपए साइबर ठग ने उड़ा लिए। इस घटना के बाद भुक्तभोगी शंकर सिंह ने मेदिनीनगर साइबर थाना में इस मामला को दर्ज करा दिया गया है। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुशार भुक्तभोगी पुलिस जवान गढ़वा जिला के भंडरिया थाना में कार्यरत है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!