सर्वांगीण विकास को लेकर सांसद करें ठोस पहल : धीरज दुबे

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य एवं मीडिया पैनलिस्ट धीरज दुबे ने सांसद से अपील करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है जब गढ़वा जिले के दीर्घकालिक विकास के लिए अति महत्वाकांक्षी योजनाओं पर गंभीरता से काम किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता अब सिर्फ उद्घाटन और दिखावटी विकास नहीं, बल्कि बुनियादी और स्थायी परिवर्तन चाहती है।

धीरज दुबे ने पढुआ-श्रीनगर सोन पुल के निर्माण कार्य को लेकर चिंता जताई और कहा कि यह परियोजना वर्षों से अधर में लटकी हुई है। उन्होंने सांसद से आग्रह किया कि इसे जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए केंद्र सरकार से पहल करें। साथ ही, उन्होंने सोन और कोयल नदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ और कटाव की समस्या का स्थायी समाधान तलाशने के लिए तटबंध निर्माण को जरूरी बताया।

उन्होंने कहा कि पलामू सांसद का यह तीसरा कार्यकाल है और गढ़वा-पलामू की अधिकांश अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है, लेकिन नीलगाय के बढ़ते आतंक ने किसानों को खेती से दूर कर दिया है। धीरज दुबे ने वन नियमों में संशोधन कर नीलगाय से हो रहे नुकसान की भरपाई और समाधान पर ज़ोर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि गढ़वा संसाधनों से समृद्ध जिला होने के बावजूद, राजनीतिक इच्छाशक्ति और योजनाओं के अभाव में आज भी पिछड़ेपन का शिकार है। सांसद को चाहिए कि वे केंद्र सरकार के समन्वय से रेल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग जैसे क्षेत्रों में बड़ी योजनाएं लाएं।

धीरज दुबे ने कहा कि सांसद को संसद के हर सत्र में गढ़वा की समस्याओं को जोर-शोर से उठाना चाहिए और केवल शिलान्यास व उद्घाटन तक सीमित न रहकर नीति निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

झामुमो नेता ने युवाओं के लिए रोजगार सृजन को गंभीर मुद्दा बताते हुए गढ़वा जैसे सीमावर्ती जिले में आईटी पार्कस्किल डेवलपमेंट सेंटर और लघु-मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता अब सिर्फ वादे नहीं, ठोस परिणाम चाहती है।

अंत में धीरज दुबे ने सभी जनप्रतिनिधियों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गढ़वा के विकास के लिए एक साझा रोडमैप तैयार करने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक समृद्ध और विकसित गढ़वा मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!