Location: सगमा
सगमा (गढ़वा)।
प्रखंड के सोनडीहा गांव निवासी 65 वर्षीय समाजसेवी राजकुमार यादव का गुरुवार शाम रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अज्ञात बीमारी से ग्रसित थे। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें दो दिन पूर्व रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि हनुमंत यादव, राजू गुप्ता, मुंद्रिका यादव, संजीव कुमार वर्मा एवं दीनानाथ यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।











