सदर प्रखंड क्षेत्र में अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद ,मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिदों में अदा की नमाज

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • May 28, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू



जामा मस्जिद तेलियाबांध के मौलाना शाहिद रजा ने दिया अमन का पैगाम


मेदिनीनगर: सदर प्रखंड समेत आसपास के क्षेत्रों में बकरीद का पर्व शांति, सौहार्द और अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे विभिन्न मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। जामा मस्जिद तेलियाबांध, भीमगाड़ा मस्जिद, कौड़िया मस्जिद, भुसही मस्जिद, पोखराहा मस्जिद और सारजा मस्जिद समेत कई मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी।
पर्व को लेकर सुबह से ही मस्जिदों में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। नमाज के दौरान सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सभी प्रमुख मस्जिदों के पास पुलिस बल की तैनाती की गई थी। थाना प्रभारी ने लोगों को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर मो. अली अंसारी, हाजी सुलेमान मास्टर, कलाम अंसारी, ताहिर अंसारी, आबिद अंसारी, अब्दुल सईद अंसारी, आजम अंसारी, दिलशाद अंसारी और सलमान अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
खतीब व इमाम जामा मस्जिद नूरी चियांकी तेलियाबांध के मौलाना शाहिद रजा ने मेंबर से दिनी पैगाम देते हुए कहा कि बकरीद त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का पर्व है। उन्होंने हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी का जिक्र करते हुए कहा कि अल्लाह की रजा के लिए उन्होंने अपने बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने का जज्बा दिखाया, जिसे अल्लाह ने कुबूल फरमाया।
मौलाना शाहिद रजा ने आपसी भाईचारा, मिल्लत और अमन बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज के बाद लोगों ने मुसाफा कर एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी तथा सेवइयां खिलाकर खुशी साझा की। इसके साथ ही कुर्बानी की रस्म भी अदा की गई।

पर

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!