सदर अस्पताल में मित्र मंडली सेवा समिति द्वारा 34वें सप्ताह की सेवा, जरूरतमंदों को मिली राहत

Location: Garhwa

गढ़वा, 14 सितंबर:
मित्र मंडली सेवा समिति द्वारा समाज सेवा की दिशा में जारी पहल के अंतर्गत इस सप्ताह भी सदर अस्पताल, गढ़वा में 34वें सप्ताह की सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुई। समिति के सदस्यों ने गरीब, असहाय परिवारों, महिला-पुरुष मरीजों एवं नवजात शिशुओं के लिए विभिन्न आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया।

कार्यक्रम के दौरान नवजात शिशुओं के लिए कपड़े, टोपी, दूध की बोतल जैसी आवश्यक सामग्री दी गई, वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को चाय-ब्रेड समेत अन्य उपयोगी वस्तुएं प्रदान की गईं। यह सेवा जरूरतमंदों के लिए न केवल राहतकारी रही, बल्कि समिति की सामाजिक प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

इस अवसर पर रवि केसरी, हनी गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, मोनू केसरी, प्रभु गुप्ता, दीपक गुप्ता, अनिल कुमार चंद्रवंशी सहित कई समाजसेवी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर परिषद गढ़वा के निवर्तमान अध्यक्ष के प्रतिनिधि संतोष केसरी की भी विशेष उपस्थिति रही।

समिति के सदस्यों ने कहा कि यह सेवा कार्य हर सप्ताह जारी रहेगा और उनका उद्देश्य समाज में जरूरतमंदों की सेवा करते हुए मानवता की मिसाल कायम करना है।

मित्र मंडली सेवा समिति की यह पहल स्थानीय समाज में प्रेरणा का स्रोत बनती जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!