सदन में गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का हमला – सरकार के वादों की याद दिलाई, सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग

Location: Garhwa

गढ़वा। झारखंड विधानसभा सत्र में भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने, रिम्स-2 निर्माण और कब्जाई गई जमीन को रैयत के नाम पर म्यूटेशन करने जैसे मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। उनकी मांगों का समर्थन नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई विधायकों ने भी किया।

विधायक तिवारी ने कहा कि जिस तरह शिबू सोरेन ने तमाम बाधाओं के बावजूद गरीबों व आदिवासियों की आवाज बुलंद की और महाजनों के चंगुल से उन्हें मुक्त कराने की लड़ाई लड़ी, उसी तरह सूर्या हांसदा भी आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा था। ऐसे में उसके एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच सीबीआई से होनी चाहिए।

उन्होंने रिम्स-2 निर्माण के मुद्दे पर कहा कि यह मामला काफी चर्चित है और आदिवासी इसके लिए जान देने को भी तैयार हैं। सरकार को इस पर सहानुभूतिपूर्वक संज्ञान लेना चाहिए।

सरकार के वादों पर हमला बोलते हुए विधायक ने कहा कि जनता से गैर-मजरूआ खास जमीन का निबंधन, बिक्री की स्वीकृति, रसीद कटने और भूमि को ऑनलाइन करने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार हाउस में कुछ और और बाहर कुछ और बोल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों की जमीन लूटने का काम कर रही है और अपने ही वादों से मुकर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!