सत्या पासवान हत्याकांड: तौसीम खान गिरफ्तार, शिकारगाह की गुफा से दो पिस्टल व कारतूस बरामद

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर (गढ़वा): पुलिस ने कुख्यात अपराधी एवं गढ़वा के उचरी निवासी सत्येंद्र कुमार उर्फ सत्या पासवान हत्याकांड के आरोपी तौसीम खान उर्फ तौसीफ (पिता – गुड्डू खान, निवासी – विशनपुर) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तौसीम की निशानदेही पर घाघरा जंगल स्थित शिकारगाह की एक गुफा से दो पिस्टल, चार मैगजीन और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष 3 दिसंबर को गोसाईंबाग स्थित एक पान दुकान के पास कुख्यात अपराधी सत्या पासवान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मुख्य आरोपी इकबाल खान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

दूसरे आरोपी तौसीम को पुलिस ने 2 मई को पुणे से गिरफ्तार किया था। उसे 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर लाकर 5 मई को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इसके बाद न्यायालय से 24 घंटे का पुलिस रिमांड लेकर तौसीम से पूछताछ की गई, जिसमें उसकी निशानदेही पर घाघरा जंगल स्थित शिकारगाह की एक गुफा से हत्या में प्रयुक्त दो पिस्टल, चार मैगजीन और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, बरामद दोनों पिस्टल से ही सत्या पासवान की हत्या की गई थी। तौसीम काफी समय से फरार था। उसकी गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!