Location: कांडी
कांडी प्रतिनिधि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर कुछ दिनों पूर्व लावारिस स्थिति में मिली एवन कम्पनी की रेंजर साइकिल को कमिटी ने सुरक्षित रख लिया था। समाचार माध्यमों में साइकिल मिलने की जानकारी प्रकाशित होने के बाद इसके वास्तविक मालिक तक पहुँचने की राह आसान हुई।
जांच-पड़ताल के बाद साइकिल की पहचान चौखड़ी गाँव निवासी संतोष पाल की पुत्री काजल कुमारी के नाम हुई। शनिवार को काजल कुमारी की मां सरिता देवी सतबहिनी झरना पहुंचीं और कमिटी के सामने आधार कार्ड प्रस्तुत करते हुए साइकिल का जिम्मनामा लिया। इस दौरान उदय प्रसाद ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किया।
सरिता देवी ने बताया कि उनकी पुत्री की साइकिल किसी ने घर के बाहर से उठा ली थी। उन्होंने कहा, “न्यूज़ के माध्यम से जानकारी मिली कि साइकिल सतबहिनी झरना पर है, इसलिए मैं उसे लेने यहां आई हूँ।”
साइकिल को उसके मालिक तक पहुँचाने की इस पहल से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल रहा और कमिटी की सराहना की गई।











