सतबरवा थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद,एक व्यक्ति गिरफ्तार

Location: पलामू

मेदिनीनगर।सतबरवा थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस संबंध में सतबरवा थाना की पुलिस द्वारा बताया गया की दिनाँक 24 सितंबर को पुलिस अधीक्षक महोदया को गुप्त सूचना मिली थी कि सतबरवा थाना अंतर्गत पोलपोल अवस्थित सोनपुरवा में एक एक Car (Maruti Suzuki 800 ब्लू रंग का) से आगामी दूर्गा पूजा के लिए अवैध रूप से विदेशी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक दल का गठन किया। उक्त दल जब सोनपुरवा पहुँचा तो देखा की एक Car (Maruti Suzuki 800 ब्लू रंग का) ब्लू रंग का गाडी जिसका पंजियन संख्या JH09 B 8094 है पुलिस जीप को देखकर गाडी भगाने लगा जिसे पीछा कर उक्त गाडी को रूकने का ईशारा किया परंतु उक्त गाडी तेजी से भागने लगा जिसे घेरकर रोड पर पकङ लिया गया एवं चालक को घेरे रखा। तलाशी नियमो का पालन करते हुए उक्त गाड़ी को चेक किया तो उक्त गाड़ी में 25 पेटी ROYAL GOLD CUP Extra Smooth WHISKY Special Reserve का विदेशी शराब पाया गया। इस संबंध मे पकड़े गये व्यक्ति से कागजात का माँग किया तो न ही कोई कागजात प्रस्तुत किया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। ऐसी परिस्थिति मे उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे सतबरवा थाना कांड सं0-97/25 दि0-24/09/25 धारा 275/292 भा०द०वि० एवं 47ए एक्साइज एक्ट दर्ज किया गया।गिरफ्तार व्यक्ति शिव शंकर यादव उम्र करीब 26 वर्ष पे०- राधे श्याम यादव सा0- सोनपुरवा पो०- पोलपोल थाना- सतबरवा का रहने वाला है।छापामारी में एसआई प्रदीप कुमार,हवलदार रामस्वरूप यादव,पुलिस जवान दीपक कुमार शुक्ला,गणेश यादव,शंकर राम शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!